हर 3 में से 2 अनजान कॉल निकली फर्जी! Spam Calls के मामले में दुनिया में 5वें नंबर पर पहुंचा भारत, इस रिपोर्ट ने खोल दी पोल

Spam Calls: अगर आपके फोन पर भी बार-बार अनजान नंबरों से कॉल आती हैं जिनमें लोन, KYC अपडेट या बैंक ऑफर की बातें होती हैं तो आप अकेले नहीं हैं. Truecaller की नई रिपोर्ट ने खुलासा किया है कि भारत में स्पैम कॉल्स का खतरा तेजी से बढ़ रहा है. साल 2025 में भारत दुनिया के उन देशों में शामिल रहा जहां सबसे ज्यादा फर्जी और परेशान करने वाली कॉल्स की गईं. रिपोर्ट के मुताबिक भारत स्पैम कॉल्स के मामले में दुनिया में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि देश में आने वाली हर तीन अनजान कॉल्स में से लगभग दो कॉल स्पैम या फ्रॉड से जुड़ी पाई गईं.

हर दिन बढ़ रही हैं फर्जी कॉल्स

आजकल लोगों के फोन पर ऐसे कॉल्स लगातार आ रहे हैं जिनमें खुद को बैंक कर्मचारी, सरकारी अधिकारी या फाइनेंस एजेंट बताया जाता है. कई बार कॉल करने वाले लोग KYC अपडेट, कार्ड ब्लॉक होने या लोन ऑफर का लालच देकर लोगों से निजी जानकारी मांगते हैं.

रिपोर्ट के अनुसार भारत में सबसे ज्यादा स्पैम कॉल्स टेलीमार्केटिंग और सेल्स से जुड़ी थीं. इसके बाद फाइनेंशियल सर्विसेज और ऑनलाइन फ्रॉड से जुड़े कॉल्स का नंबर आता है. यही फ्रॉड कॉल्स लोगों के बैंक अकाउंट और पैसों के लिए सबसे बड़ा खतरा बन रहे हैं.

अब इंसान नहीं, मशीनें कर रही हैं कॉल

Truecaller ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अब स्पैम कॉल्स का तरीका पूरी तरह बदल चुका है. पहले जहां लोग खुद कॉल करते थे, अब ऑटोमेटेड सिस्टम और सॉफ्टवेयर की मदद से हजारों कॉल एक साथ की जा रही हैं. साइबर अपराधी अब ऐसे सिस्टम का इस्तेमाल कर रहे हैं जो अलग-अलग नंबरों से लगातार कॉल करते रहते हैं. यही वजह है कि एक नंबर ब्लॉक करने के बाद अगले दिन नए नंबर से कॉल आने लगती है.

दुनिया में भारत की स्थिति चिंताजनक

रिपोर्ट के अनुसार स्पैम कॉल्स के मामले में इंडोनेशिया पहले स्थान पर है. इसके बाद चिली, वियतनाम और ब्राजील का नंबर आता है. भारत पांचवें स्थान पर जरूर है लेकिन यहां 66 प्रतिशत स्पैम इंटेंसिटी दर्ज की गई जो काफी गंभीर मानी जा रही है. इसका सीधा मतलब है कि लोगों का भरोसा अनजान नंबरों पर तेजी से कम होता जा रहा है. अब कई यूजर्स कॉल पहचानने और ब्लॉकिंग ऐप्स का सहारा लेने लगे हैं.

कैसे बच सकते हैं ऐसे फ्रॉड से?

विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी अनजान कॉल पर OTP, बैंक डिटेल्स या आधार नंबर साझा नहीं करना चाहिए. कोई भी असली बैंक या सरकारी संस्था फोन पर ऐसी संवेदनशील जानकारी नहीं मांगती.

इसके अलावा फोन में कॉलर आईडी और स्पैम ब्लॉकिंग फीचर ऑन रखना मददगार हो सकता है. यूजर्स अपने टेलीकॉम ऑपरेटर के जरिए DND सेवा भी एक्टिव कर सकते हैं. संदिग्ध नंबरों की शिकायत सरकारी प्लेटफॉर्म TRAI के Sanchar Saathi पोर्टल पर भी की जा सकती है.

आने वाले समय में और बढ़ सकता है खतरा

रिपोर्ट से साफ है कि स्पैम और फ्रॉड कॉल्स अब सिर्फ परेशानी नहीं बल्कि बड़ा साइबर खतरा बन चुके हैं. जैसे-जैसे तकनीक आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे फर्जी कॉल्स का नेटवर्क भी ज्यादा स्मार्ट होता जा रहा है. ऐसे में जागरूक रहना और सतर्कता बरतना बेहद जरूरी हो गया है.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp-Instagram यूजर्स सावधान! सिर्फ एक Reel से चोरी हो सकता है आपका डेटा, तुरंत करें ये काम वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)